Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

आईपीएल का अगला सीज़न भारत में ही खेला जाएगा

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीज़न भारत में ही खेला जाएगा. BCCI सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी. इसके अलावा शाह ने दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद का भी स्वागत किया. बता दें कि कोरोना महामारी के कारण आईपीएल 2020 का पूरा सीज़न और आईपीएल 2021 के 31 मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए थे.
चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान जय शाह ने कहा, मुझे पता है कि आप सभी CSK को चेपॉक में खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वह पल दूर नहीं है और आईपीएल का 15वां सीजन भारत में होगा और नई टीमों के शामिल होने से यह और अधिक रोमांचक होगा. उन्होंने आगे कहा, हमारे पास आईपीएल के लिए एक बड़ी नीलामी होने वाली है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नए संयोजन में खिलाड़ी और टीम कैसे दिखती हैं. गौरतलब है कि BCCI ने पहले ही साफ कर दिया है कि आईपीएल 2022 में कुल 74 मैच होंगे. इससे पहले आठ टीमों के बीच हुए आईपीएल 2021 में कुल 60 मैच खेले गए थे. ऐसे में पहले के मुकाबले अगले सीजन में 14 मैच ज्यादा होंगे.