Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मयावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणनीतियों के बारे में दी जानकारी

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों में हलचल तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मयावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पार्टी की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने ब्रह्मण वोटरो को अपने पक्ष में करने के लिए भी रणनीति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है. एसपी सुप्रीमो मायावती ने बताया कि यूपी की सभी 86 सुरक्षित सीटों को जीतने के लिए योजना तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में बीएसपी कैसे ज्याद से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता की कुर्सी तक पहुंचे इसके लिए भी इस बैठक में चर्चा होगी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों में जोश भरने और सभी सीटों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के लिए यह बैठक बुलाई गई है.
बैठक से पहले मायावती ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए हमारी पार्टी ने सतीश मिश्र को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने बताया कि सुरक्षित सीटों पर सतीश मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है कि कैसे ज्यादा से ज्याद ब्राह्मण वोटरों को जोड़ा जाए. उन्होंने बताया कि इस बैठक में सतीश मिश्रा के साथ इस मुद्दे को लेकर भी चर्चा होगी.
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर चुनाव की तैयारियां जोरो पर है. घोषणा पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कोई भी घोषणा पत्र जारी नहीं करेगी. मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कहने में नहीं काम करके दिखाने में विश्वास रखती है.