Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

परिवारवादी पार्टी कभी उत्‍तर प्रदेश का भला नहीं कर सकती: मुख्‍यमंत्री योगी

न्यूज़ आई : उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विपक्षी दलों खासतौर पर समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि यह परिवारवादी पार्टी कभी उत्‍तर प्रदेश का भला नहीं कर सकती. मुख्यमंत्री ने अंबेडकर नगर जिले की कटहरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही निषाद पार्टी के उम्मीदवार अवधेश कुमार द्विवेदी के समर्थन में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.योगी ने कहा कि अंबेडकर नगर की जब बात होती है तो डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का स्मरण हो उठता है और सब जानते हैं कि यह डॉक्टर लोहिया की पावन भूमि है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (डॉक्टर लोहिया) बहुत बड़े समाजवादी चिंतक थे और 1960 के दशक में उन्होंने राज्य के कई जिलों में रामायण मेले की शुरुआत की लेकिन उनके तथाकथित अनुयायी रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं.

लोहिया के समाजवाद की सराहना करते हुए योगी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि ‘ये जो तथाकथित समाजवादी हैं, सहयोग सबका चाहते हैं लेकिन इनका नारा है ‘सबका साथ-केवल सैफई खानदान का विकास’ और ये इससे बाहर सोच ही नहीं सकते हैं.’’