Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुंबई और चेन्नई के मुकाबले से 19 सितम्बर को शुरू होगा आईपीएल

दुबई। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार के विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 19 सितम्बर को होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। आईपीएल को इस साल मई में बबल में कोरोना मामले सामने आने के कारण स्थगित कर दिया गया था। क्रिकबज द्वारा देखे गए कार्यक्रम के अनुसार दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम शेष 31 मैचों में से 13 मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें पहला क्वालीफायर और फ़ाइनल शामिल होंगे जबकि शारजाह 10 मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर शामिल होंगे।
सात डबल हैडर मैचों में से पहला 25 सितम्बर को होगा। पिछले साल की तरह दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे शुरू होंगे जबकि नियमित शाम के मैच साढ़े सात बजे शुरू होंगे। सभी टीमें दोपहर का कम से कम एक मैच जरूर खेलेंगी। तालिका में शीर्ष स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स दोपहर के तीन मैच खेलेगी जबकि चेन्नई, मुम्बई, कोलकाता और पंजाब की टीमें दो -दो मैच खेलेंगी।