Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

भारत ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया

नई दिल्ली। भारत ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस तरह इंग्लैंड की टीम 24 साल पुराना ख्वाब पूरा नहीं कर सकी। वहीं भारतीय टीम ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया। यश धुल पांचवें ऐसे भारतीय कप्तान बन गये हैं जिन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाया है। इससे पहले विराट कोहली, मोहम्मद कैफ, उन्मुक्त चंद और पृथ्वी शॉ ने यह उपलब्धि प्राप्त की थी। वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार देर शाम खेले गये फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में भारतीय टीम छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रही।