Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

Eelction Breaking: चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों को दी मंजूरी

दिल्ली /देहरादून, न्यूज़ आई: चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों को दी मंजूरी, चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों से हटाई रोक, पांच राज्यों में होने जा रहे चुनावों को लेकर कोरोना के चलते प्रचार प्रसार पर कई प्रतिबंध लगे हुए थे. लेकिन अब कोविड संक्रमण की लगातार गिरती दर और बढ़त और बढ़ते टीकाकरण के मद्देनजर इन प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है. अब खुली जगहों मैदानों में होने वाली रैलियों के लिए जगह के अनुपात में संख्या तय कर इजाजत मिलेगी. पहले चरण के मतदान से ठीक पहले नियमों में दी गई छूट और राहत के तहत इनडोर के लिए 50% और बाहरी रैलियों के लिए 30% क्षमता की अनुमति है. हालांकि पदयात्रा, रोड शो और वाहन रैलियों पर रोक जारी है. 20 व्यक्तियों की सीमा के साथ घर-घर अभियान हो सकता है.