Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सचिवालय क्लब के अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीडा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ किया। 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक यह प्रतियोगिता राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. संदीप मोहन चमोला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ आपसी सामंजस्य भी बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला एक अच्छे अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि संदीप चमोला उनसे बहुत पहले से जुड़े थे। युवा मोर्चा में भी उन्होंने साथ कार्य किया। इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार, अपर सचिव उदय राज, राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला की पत्नी प्रेमा चमोला, उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष रणजीत भिलंगवाल, सचिव सुनील लखेड़ा, भूपेन्द्र बसेड़ा, प्रमोद कुमार, जे.पी मैखुरी, जीतमणि पैन्यूली, उल्लास भट्नागर एवं बैडमिंटन खिलाड़ी मौजूद थे।