Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

2 अगस्त से खुलेंगे प्रदेश के कक्षा 6 से 12वीं तक के सभी स्कूल

देहरादून, न्यूज़ आई। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, वित्त विभाग समेत विभिन्न विभागों के 11 प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में फैसला लिया गया कि 2 अगस्त सोमवार से प्रदेश में कक्षा छह से 12वीं तक के सभी स्कूल खोले जाएंगे। वहीं, संघ लोक सेवा की प्रिमलरी परीक्षा पास करने वालों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सरकार 50 हजार रुपए देगी। साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रिमलरी परीक्षा पास करने वाले टॉप 100 बच्चों को भी सरकार 50 हजार रुपए देगी।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान बंद थे। लिहाजा 2 अगस्त से 6 से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल को दी जाएगी।