Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

टी20 विश्व कप में भारत का विजय रथ जारी, नीदरलैंड को 17 रन से हराया

(स्पोर्ट्स डेस्क): शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। बुधवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।