Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

पीएम मोदी ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

नई दिल्ली: बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. संसद की बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष दोनों सदन चलने नहीं दे रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष की इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सांसदों से आजादी की 75वीं सालगिरह के लिए रोडमैप पेश किया.
आज एक बार विपक्षी सांसदों ने पेगासस जासूसी रिपोर्ट पर चर्चा के लिए राज्य सभा में जमकर नारेबाजी की. जिसके बाद इसकी कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा में भी इस मामले को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है. लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाज़ी के बीच सदन को 11:45 बजे तक स्थगित किया गया.
बता दें की इस मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में भी इन मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही ज्यादातर बाधित रही थी. इससे पहले कल भी पेगासस जासूसी मामले, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा मचाया था. इस बीच तीन बार लोकसभा की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा था.