Breaking News
  • परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 59 नई बसें, पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुगम होगी परिवहन सेवाएं
  • सीएम ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की.
  • मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार समाज के कमजोर, एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • त्योहारी सीजन में वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क
  • राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का फैसला लिया है, इससे कर्मचारियों को मिलने वाला डीए अब पहले से अधिक होगा।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी के पद से जो रूट ने दिया इस्तीफा

लंदन। एशेज में हार और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद जो रूट ने शुक्रवार को इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया। इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक, रूट की टीम ने हाल ही में पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 0-4 से हार का सामना किया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 0-1 से हार गई थी। रूट ने कहा, कैरेबियाई दौरे से लौटने के बाद मैंने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है। यह मेरे करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण निर्णय है, लेकिन अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ इस पर चर्चा की है। उन्होंने आगे कहा, मुझे अपने देश की कप्तानी करने पर बहुत गर्व है और मैं पिछले पांच वर्षों को बड़े गर्व के साथ देखूंगा। यह काम करने और अंग्रेजी क्रिकेट को शिखर तक पहुंचाने के लिए सम्मान की बात है।