Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

भारत ने जीती लगातार छठी सीरीज

नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 36 रनों से मात दी. इस जीत के साथ भारत ने इस सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया. पांचवें मैच में भारत ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 225 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड 8 विकेट खोकर सिर्फ 188 रन बना पाया.
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत भारत की लगातार छठी सीरीज जीत थी. आखिरी बार भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में टी20 सीरीज हारा था. लेकिन उसके भारत ने लगातार 6 सीरीज जीती. इस दौरान भारत ने बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को मात दी.