Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

आईपीएल के बाकी बचे मैचों में इंग्लैंड के खिलाड़ी हिस्सा नहीं बन पाएंगे !

IPL 2021: बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को सितंबर में दोबारा शुरू करने की योजना बना रहा है. लेकिन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई को तगड़ा झटका देने की तैयारी में है. ईसीबी की तरफ से जो बयान आया है उसके मुताबिक इंग्लैंड के खिलाड़ी 14वें सीजन के बाकी बचे मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
बीसीसीआई के पास आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों को करवाने के लिए 20 से 22 दिन का विंडो है. रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच यूएई में खेला जा सकता है. लेकिन इसी दौरान इंग्लैंड की टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना है.
इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने कहा है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड किसी भी कारण से अपने कार्यक्रम में बदलाव नहीं करेगा. जाइल्स ने कहा, “हमारा व्यस्त कार्यक्रम है. अगर हम पांचवां टेस्ट सितंबर में खत्म करते हैं तो हमें बांग्लादेश के लिए 19 या 20 सिंतबर को निकलना होगा.”