Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

कोहली सीरीज जीतने के अपनी पूरी शक्ति लगा देगा: नासिर हुसैन

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 मैचों के दूसरे टेस्ट में करारी मात दी. लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच को भारत ने 151 रनों से अपने नाम किया. इस हार के बाद इंग्लैंड की सब जगह आलोचना की जा रही है और ये भी माना जा रहा है कि भारत इस टेस्ट सीरीज पर आराम से कब्जा कर लेगा.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि इंग्लैंड भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी इस सीरीज को हर हाल में जीतने की जिद से सर्तक रहना होगा. हुसैन ने कहा, ‘इंग्लैंड एक ऐसे लीडर के खिलाफ खेल रहा है जो इस सीरीज को जीतने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा देगा और यह सीरीज इंग्लैंड के लिए बहुत मुश्किल होने वाली है. भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होना है.