Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

बारबाडोस के मैदान पर रोहित ने गाड़ा तिरंगा, चार महीने पहले किया था दावा

देहरादून, न्यूज़ आई : भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने जैसे ही जीत दर्ज की उसी क्षण रोहित मैदान पर बैठ गए और जोश में चिल्लाने लगे। ये जीत कितनी खास थी उसका अंदाजा खिलाड़ियों के भावुक तस्वीरों को देखकर ही लगाया जा सकता है। जीत के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह की उस भविष्यवाणी को याद किया जा रहा है जिसमे उन्होंने रोहित की कप्तानी में बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा गाड़ने का दावा किया था। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 11 साल का आईसीसी खिताब जीतने का सूखा समाप्त कर लिया। भारत ने इससे पहले आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद से टीम अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सकी थी। 2013 के बाद 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल, 2015 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल, 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल, 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनिशप के फाइनल, 2021 टी20 विश्व कप, 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल, 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को निराशा मिली थी। हालांकि, आखिरकार भारतीय टीम चैंपियन बनने में सफल रही।