Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

सीएम धामी ने किया देहरादून आईएसबीटी का औचक निरीक्षण, आईएसबीटी परिसर में में गंदगी देख नाराज हुए सीएम, खुद झाड़ू थामकर की सफाई

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून आईएसबीटी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया. सीएम के अचानक आईएसबीटी पहुंचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया. वहीं, निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी परिसर में कई स्थानों पर फैली गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की.

सीएम धामी ने झाड़ू थाम कर की सफाई: सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि अंतरराज्यीय बस अड्डा देहरादून जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान सीएम धामी ने खुद झाड़ू उठाकर सफाई भी की और अधिकारियों को संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए.

यात्रियों को मिले प्रदूषण, कचरा और धूल से मुक्त वातावरण: इसके साथ ही सीएम धामी ने परिवहन विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईएसबीटी परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए. हर स्थान पर स्वच्छता संबंधी सूचना पट पर लगाई जाए. इस पर विशेष ध्यान दिया जाए कि यात्रियों को प्रदूषण, कचरा और धूल से मुक्त वातावरण मिले.

वहीं, निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को विशेष रूप से निर्देश दिए कि आईएसबीटी में स्वच्छता और व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर तत्काल उसको लागू किया जाए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसों की संचालन व्यवस्था, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल सुविधाओं, शौचालयों, दुकानों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.

उत्तराखंड एक प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थ स्थल वाला राज्य है. यहां हर साल करोड़ों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं. इसलिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और परिवहन केंद्रों पर उच्च स्तरीय स्वच्छता और सुविधा व्यवस्था प्रदेश की प्राथमिकता है.“- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

यात्रियों से लिया फीडबैक: निरीक्षण के बाद सीएम धामी ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल लेकर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया. उन्होंने यात्रियों से पूछा कि यात्रा के दौरान उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यहां की व्यवस्था में और क्या सुधार किए जा सकते हैं?