Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

मुझे एक बार ‘हीरो के साथ सोने’ के लिए कहा गया था: किश्वर मर्चेंट

टीवी और बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच का शिकार होने का खुलासा किया है. हाल में टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी खुलासा किया है कि कैसे उन्हें एक बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें ‘हीरो के साथ सोने’ के लिए कहा गया था. उन्होंने बताया कि वह हीरो और प्रोड्यूसर इंडस्ट्री के बड़े नाम थे.
किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. उनके पति सुयश राय इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उनका ध्यान रख रहे हैं. वह अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां दिखाती रहती हैं. वह अक्सर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. किश्वर ने अपनी डाइट के साथ-साथ प्रेग्नेंसी क्लोदिंग हैक्स भी शेयर किए हैं.