Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका !

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं बनेंगे. लेकिन बीसीसीआई जल्द ही शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट का एलान भी कर सकता है.शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन का नाम सामने आ रहा है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ईश्वरन को बीसीसीआई जल्द ही इंग्लैंड भेज सकता है. अभिमन्यु ईश्वरन को इंग्लैंड सीरीज के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है.