Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के खिलाफ लड़ेंगे उपचुनाव !

देहरादून. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है. एक तरफ जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष समेत सभी दल रणनीति बनाने में जुटे हैं तो वहीं, राज्य में सियासी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है.
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लडने की अटकलों के बीच कर्नल अजय कोठियाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आप के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की अटकलें को लेकर सत्ताधारी भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दी। नवीन पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला जिसे मुख्यमंत्री बनाया सा सकता था, ऐसे में पार्टी ने सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जो अभी तक विधानसभा चुनाव लड़ने का साहस नहीं दिखा पाए हैं।
उत्तराखंड में पहली बार चुनाव में उतर रही आप ने बड़ा फैसला लिया है. आप कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने चुनाव लड़ाएगी. अजय कोठियाल उपचुनाव में सीएम तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार को इसकी घोषणा की गई है.