Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

यूपी में बीजेपी की जन विश्वास यात्रा खत्म, 19 दिसंबर को यात्रा हुई थी शुरू

न्यूज़ आई: पिछले चुनाव में भी परिवर्तन यात्रा निकाल कर बीजेपी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की थी. बीजेपी की जन विश्वास यात्रा आज खत्म हो गई. पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 19 दिसंबर को अंबेडकरनगर से जन विश्वास यात्रा शुरू की थी, उन्होंने आज इसे लखनऊ में ही खत्म भी किया. इसी यात्रा के दौरान बीजेपी के रणनीतिकार अमित शाह ने अयोध्या में रामलला की पूजा की और राम भक्तों से राज्य में बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की.
12 अक्टूबर को अखिलेश कानपुर से विजय यात्रा लेकर निकले, जिसके जवाब में बीजेपी ने ये जन विश्वास यात्रा शुरू की थी. बीजेपी ने यूपी के अलग-अलग इलाकों से कुल छह रथयात्रा निकाली हैं. जेपी नड्डा, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, शिवराज चौहान, स्मृति ईरानी से लेकर केशव प्रसाद मौर्य जैसे नेता इन रथयात्राओं में शामिल हुए. पार्टी के थिंक टैंक का मानना है कि जन विश्वास यात्रा से यूपी की जनता का बीजेपी में विश्वास बढ़ा है.