Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

आईपीएल के16वें सीजन के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

(स्पोर्ट्स डेस्क) : आईपीएल के 16वें सीजन के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया। मंगलवार (11 अप्रैल) को कैपिटल्स के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में मिली इस जीत से मुंबई का अंक तालिका में खाता खुल गया है। आखिरी गेंद तक चले मैच को उसने छह विकेट से अपने नाम किया। मुंबई के खिलाफ मिली हार दिल्ली की सीजन में चौथी शिकस्त है। अभी तक चार मैचों में उसे एक भी जीत नहीं मिली। लखनऊ सुपर जाएंट्स चार मैच में तीन जीत और एक हार के बाद छह अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। राजस्थान रॉयल्स की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस के चार अंक हैं। दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के भी चार अंक हैं और वह पांचवें नंबर पर काबिज है।