Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो से ओटीटी डेब्यू करने जा रही

(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. कुछ दिनों पहले सीरीज का पोस्टर जारी किया था और अब टीजर लॉन्च कर दिया गया है. ये एक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें डिंपल के अलावा राधिका मदान और ईशा तलवार भी नजर आएंगी. आज इसका टीजर जारी हो गया है। टीजर में देखा जा सकता है कि डिंपल कपाड़िया आरती करती नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का टाइटल सॉन्ग सुनाई देता है. सीरीज के लीड कैरेक्टर्स काफी खुश लग रहे हैं. वे नाच रहे हैं और गा रहे हैं, लेकिन कुछ सेकेंड के बाद सबकुछ बदल जाता है. एक सीन में डिंपल कपाड़िया एक शख्स पर बंदूक तान देती है और फिर वायलेंस और जमकर खून-खराबा देखने को मिलता है. इस सीरीज में डिंपल एक खतरनाक सास के किरदार में नजर आएंगी.