Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

प्रभास और कृति सेनन की ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

(बॉलीवुड डेस्क): बाहुबली से पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की घोषणा जब से हुई है तब से यह सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म साल 2023 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। आदिपुरुष को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का पोस्टर, टीजर सामने आने के बाद फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि मेकर्स ने 9 मई यानी आज आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। प्रभास और कृति सेनन की केमेस्ट्री ट्रेलर में दिल जीतने का काम कर रही है। राम के किरदार में प्रभास छा गए हैं, माता सीता बनी कृति का सौम्य रूप हर किसी का मन मोह रहा है।