Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब जिलों के प्रभारी सचिवों की व्यवस्था होगी खत्म !

देहरादून,न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार अब जिलों के प्रभारी सचिवों की व्यवस्था खत्म करने जा रही है। शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से लेकर सचिव व प्रभारी सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी अब प्रत्येक महीने किसी एक जिले का दौरा करेंगे। निर्देश के अनुसार जिले के दौरे में अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों के साथ सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं व कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे और जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। इन सभी आलाधिकारियों को रात्रि प्रवास भी करना होगा। सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में शासन स्तर से योजनाओं की प्रगति और निगरानी के लिए प्रभारी सचिवों की व्यवस्था है। प्रभारी मंत्रियों के साथ प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करते हैं और जरूरी दिशा-निर्देश देते हैं, लेकिन इससे वे एक ही जिले तक सीमित रह जाते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने यह महसूस किया कि शासन में तैनात उच्चाधिकारियों को विकास की जमीनी सच्चाई का पता लगाने के लिए किसी एक जिले तक सीमित नहीं रहना चाहिए इसलिए उन्होंने अधिकारियों को ताकीद किया कि वे ऐसी व्यवस्था बनाएं कि शासन का हर बड़ा अधिकारी एक साल में सभी जिलों का दौरा कर आए।