Breaking News
  • पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी सात महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं
  • सरकार ने युवाओं से जुड़े विषयों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में प्रथम ‘युवा आयोग’ की स्थापना का भी निर्णय लिया
  • मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई सात महत्वपूर्ण घोषणाओं में चार घोषणाएं सीधे तौर पर युवाओं के कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जुड़ी
  • रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें

रोनाल्डो ने टेबल से हटाई कोका कोला की बोतल, कंपनी को लगा अरबों डॉलर का झटका !

पुर्तगाली सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूरोपीय चैम्पियनिशप में प्रेस कांफ्रेस के दौरान अपने सामने से कोका-कोला की बोतल हटाने से दुनिया की इस दिग्गज पेय पदार्थ कंपनी को चार अरब डॉलर का झटका लगा. उन्होंने पुर्तगाल के सोमवार को हंगरी के खिलाफ शुरूआती मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में अपने सामने रखी कोका-कोला की कांच की दो बोतलों को एक तरफ हटा दिया. यह वीडियो इसके बाद से वायरल हो गया है, क्योंकि 36 साल के यूवेंटस के स्ट्राइकर ने कोका-कोला के बजाय पानी की बोतल को उठाया और पुर्तगाली भाषा में कहा, ‘अगुआ (पानी)’ और ऐसा लग रहा था कि वह एरिएटिड ड्रिंक्स के बजाय पानी को अपनाने की सलाह दे रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरो 2020 के अधिकारिक प्रायोजकों में से एक कोका-कोला के शेयर की कीमत इसके तुरंत बाद 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर घट गयी. कोका-कोला का बाजार मूल्यांकन भी 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गया, जिसमें उसे चार अरब डॉलर का झटका लगा.