Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में बनाई जगह

देहरादून, न्यूज़ आई : विराट कोहली की 84 रनों की पारी की बदौलत भारत ने मंगलवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बनाई है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 264 रन बनाए थे. इसके जवाब में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने 48.1 ओवर में 267 रन बनाकर मैच को जीत लिया. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए.  इसी के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया है. उनकी कप्तानी में भारत ने फाइनल में पहुंचने की हैट्रिक लगा दी. वर्ल्ड कप 2023 हो, टी20 वर्ल्ड कप हो और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी फाइनल का टिकट काट लिया है. रोहित एंड कंपनी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से बदला ले लिया है. कंगारू टीम ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में गहरे जख्म दिए थे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया था और अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी पत्ता साफ कर दिया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से मात देकर खिताबी जीत दर्ज की.