Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

एबी डिविलियर्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं करेंगे वापसी !

नई दिल्ली: पिछले लंबे समय से आस लगाए बैठे क्रिकेट फैंस को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. लेकिन उनकी इन उम्मीदों पर अब पानी फिर गया है.
एबी डिविलियर्स ने अब ये फैसला कर लिया है कि वो अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे, इस बात की जानकारी क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को दी. सीएसए ने अब ये साफ कर दिया है कि डिविलियर्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट फिर नहीं खेलेंगे. डिविलियर्स ने सीएसए से कहा कि संन्यास ही उनका अंतिम फैसला है. एबी डिविलियर्स ने अचानक मई 2018 में संन्यास की घोषणा कर दी थी.