Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

देश में कोरोना की रफ्तार पिछले करीब दो हफ्ते से पड़ी धीमी !

देश में कोरोना की रफ्तार पिछले करीब दो हफ्ते से धीमी होने लगी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि बीते 3 मई को जहां कोरोना संक्रमण की दर 17.13 फीसदी थी तो वहीं 15 दिन बाद घटकर ये अब 13.3 फीसदी हो गई है. इसके साथ ही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश की कुल आबादी का अभी तक 1.8 फीसदी लोग इस महामारी के संपर्क में आए हैं. यानी अभी तक कोरोना महामारी से सिर्फ 2 फीसदी लोग ही संक्रमित हुए है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अब कोरोना के नए केस में काफी गिरावट आई है. जिन राज्यों में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट आई है वो हैं- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़. बीते 2 हफ्तों के दौरान बिहार के 38 में से 18 जिलों में कोविड मामले कम हुए हैं. मध्य प्रदेश के 52 में से 33 जिलों में केस कम हुए हैं. महाराष्ट्र के 36 में से 24 जिलों में केस घटे हैं.