Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

कोरोना से मरने वालों के परिवार को आर्थिक मदद देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली: दिल्ली के लोगों के लिए आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले हर परिवार को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार में काम करने वाले लोग की मौत हो जाती है तो उस परिवार को हर महीने 2500-2500 रुपये का पेंशन दिया जाएगा.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी घर में किसी बच्चे के माता-पिता कि कोविड से दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो जाती है तो हर महीने 2500 रुपये का पेंशन 25 साल की उम्र तक तक बच्चे को दिया जाएगा. बच्चे की पढ़ाई का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी.