Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

रविचंद्रन अश्विन महान ऑलराउंडर कपिल देव से आगे निकले

मोहाली। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन महान ऑलराउंडर कपिल देव के 434 विकेटों को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन के अब 435 विकेट से चुके हैं और उन्होंने रविवार को आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में अपने 85वें मैच में कपिल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के 132 मैचों में 619 विकेट लेने के बाद अश्विन अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। दूसरी ओर, कपिल ने 131 मैचों में 434 टेस्ट विकेट तक पहुंचने का कारनामा किया था।