Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

चंपावत की जनता जनविरोधी कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वालीः कुलदीप कुमार

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा ने कॉंग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चम्पावत उपचुनाव से पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत उनकी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं का दूरी बनाना, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर मुहर लगा रहा है। पार्टी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने दावा किया कि इन तमाम दिग्गजों को भी मुख्यमंत्री के नाम व काम के चलते अपनी पार्टी उम्मीदवार की हार स्पष्ट नज़र आ रही है।
कुलदीप कुमार ने व्यंग किया कि जिस तरह प्रदेश कॉंग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता खुलेआम एक दूसरे पर षड्यंत्र व विश्वासघात के आरोप लगा रहे हैं उसके बाद उन्हे तो वैसे भी नकली एकता दिखाते हुए चुनाव में जनता को बरगलाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन के डेढ़ महीने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास को लेकर जो निर्णय लिए है उससे वह रोड मैप तैयार हो रहा है जिस पर चलकर वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक बनना तय है। देवभूमि की तरह चंपावत की महान जनता भी धामी सरकार के अल्पकाल में लिए जनकल्याणकारी निर्णयों से बेहद प्रसन्न है चाहे वह बुजुर्ग दंपति, दोनों के लिए पेंशन का निर्णय हो या कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय हो या महिला, युवा व बाल कल्याण से संबन्धित निर्णय हो। जनता के सामने एक तरफ मोदी के नाम व धामी के काम है दूसरी तरफ कॉंग्रेस की झूठ, हवा हवाई वादों व एक दूसरे की पीठ में छुरा घोपने की नीति। अब मतदाता बेहद समझदार और जागरूक है, लिहाजा जनविरोधी कॉंग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कॉंग्रेसी नेता सार्वजनिक रूप में एक दूसरे पर धोखा देने व षड्यंत्र रचने का दावा करते हो उनसे चंपावत की जनता के लिए काम करने की उम्मीद करना बेमानी है। लिहाजा इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री श्री धामी का रिकॉर्ड मतों से जीतना तय है।