Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

 भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

दुबई। भारत ने आईसीसी टी20 टीम वार्षिक अपडेट में बुधवार को शीर्ष पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। लिस्ट में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने रैंकिंग में इंग्लैंड पर पांच अंकों की बढ़त बना ली है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, नई रैंकिंग मई 2019 से पूरी हुई सभी टी20 श्रृंखलाओं के आधार पर तय की गई है, जो मई 2021 से पहले पूरी हुई हैं। भारत के अब 270 अंक हैं, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड के 265 अंक हो गए हैं। पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: 261, 253 और 251 अंकों के साथ तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमें हैं। शर्मा की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को हराया है। शर्मा ने पिछले साल विश्व कप के बाद विराट कोहली की जगह कप्तानी का कार्यभार संभाला था।