Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

नस्लीय टिप्पणी पर खेल मंत्री किरन रिजिजू ने कड़ी नाराजगी ज़ाहिर कर कार्रवाई की मांग की

सिडनी में चल रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के दौरान कुछ दर्शकों द्वारा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के खिलाफ खेल के दौरान स्टैंड से की गई नस्लीय और कथित तौर पर धार्मिक टिप्पणी पर देश के खेल मंत्री किरन रिजिजू ने कड़ी नाराजगी ज़ाहिर कर कार्रवाई की मांग की है.
खेल मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि हालांकि, घटना कि रिपोर्ट बीसीसीआई ने उन्हें नहीं दी है. लेकिन ये घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसपर निश्चित और निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाया जा सके.