Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

भारतीय टेस्ट टीम के लिए खेलना मेरा सपना था: श्रेयस अय्यर

बेंगलुरु- श्रीलंका के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी से प्लेयर ऑफ द मैच बने श्रेयस अय्यर ने कहा,’ आक्रमण करना मेरा स्वाभाविक खेल नहीं हैं लेकिन जब गेंदबाज़ हावी हो तब आप उनसे एक क़दम आगे रहना चाहते हैं। पहली पारी में मैंने शतक के बारे में नहीं सोचा। मैं पहले भी आउट हो सकता था इसलिए मुझे कोई अफ़सोस नहीं है। हमें लक्ष्य दिया गया था कि एकादश का कोई खिलाड़ी, शमी और बुमराह समेत, शतक बनाए। इसलिए मैं दूसरी पारी में अधिक से अधिक गेंदें खेलने की कोशिश कर रहा था। भारतीय टेस्ट टीम के लिए खेलना मेरा सपना था। मैं आशा करता हूं कि मैं इस अच्छे प्रदर्शन को जारी रखूं। प्लेयर ऑफ द सीरीज बने विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सोमवार को मैच के बाद कहा कि उन्हें विकेटकीपिंग और बल्लेबाज़ी दोनों में मज़ा आता है। पंत ने कहा, ‘मैंने पहले कुछ ग़लतियां की हैं लेकिन मैं बेहतर हो रहा हूं। विकेट बल्लेबाज़ी के लिए कठिन थी इसलिए मैं तेज़ी से रन बनाने का प्रयास कर रहा था। टीम प्रबंधन जो भी चाहेगी, मैं उस स्थान पर बल्लेबाज़ी करूंगा। आत्मविश्वास बहुत अहम है। मैं पहले यह सोचता था कि गेंद मुझसे छूट जाएगी। अब मैं आत्मविश्वास से भरा हुआ हूं और वह मैदान पर झलकता है।