Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद किया धामी के नाम का ऐलान

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया गया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की यह बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की देखरेख में हुई। इसमें भाजपा के सभी विधायक उपस्थित रहे। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने विधायक दल की बैठक के बाद धामी के नाम की घोषणा की। दस मार्च को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने राज्य में 47 सीटें हासिल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें कमान सौंपने का फैसला लिया है।
उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य को मुख्यमंत्री मिल गया। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी दून पहुंचे। बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया गया। धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर से ही जुटना शुरू हो गए थे। बैठक में उत्तराखंड चुनाव प्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि उपस्थित रहे।