Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

दिल्ली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की

(स्पोर्ट्स डेस्क) : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की। ये उनकी इस टूर्नामेंट की पहली जीत है। वहीं सीजन की तीसरी हार मिलने के बाद कोलकाता के कप्तान नितीश राणा दुखी नजर आए और उन्होंने खुद ही हार की जिम्मेदारी ली। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई। जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।’प्लेयर ऑफ द मैच’ ईशांत शर्मा ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं 128 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।कप्तान डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए।