Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट, घायल पंत को अस्पताल में कराया गया भर्ती

देहरादून, न्यूज़ आई : क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. ऋषभ पंत की कार के साथ दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें ऋषभ पंत घायल हो गए हैं और उन्हें असपताल में भर्ती करवाया गया है. रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी बीएमडब्‍ल्‍यू कार का एक्सीडेंट हुआ. फिलहाल पंत की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनकी कमर पर खरोंच के निशान देखे जा सकते हैं. लेकिन राहत की खबर ये है कि ऋषभ पंत फिलहाल ठीक हैं.