Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मना रहे अपना 41वां जन्मदिन

न्यूज़ आई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीटर पर धोनी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विट किया, जब तक पूर्ण विराम नहीं आता, एक वाक्य पूरा नहीं होता। जब तक धोनी क्रीज पर हैं, तब तक मैच पूरा नहीं हुआ है। सभी टीमों के पास धोनी, जैसे व्यक्ति को पाने का सौभाग्य नहीं है। एक अनमोल रत्न और शानदार खिलाड़ी एमएस धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ओम हेलीकाप्टर नमः। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विट किया,एक मूर्ति और एक प्रेरणा, एमएस धोनी – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और खेल में अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक – को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया, दादा ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली है। अलग-अलग युगों के दो महान नेता एक दिन के अंतराल में पैदा हुए हैं। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं।