Breaking News
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के दिए निर्देश
  • मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस के दौरान प्रियामणि को गिफ्ट में दिए थे 300 रुपये

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रियामणि, जिन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में सूची का किरदार निभाया है. उन्हें इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से जाना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के सुपरहिट गाने 1234 में जबरदस्त डांस किया था. उनका यह गाना खूब हिट हुआ था. उसी दौरान के एक किस्से को याद करते हुए प्रियामणि ने एक खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि, गाने के शूट के वक्त शाहरुख ने उन्हें 300 रुपये दिए थे, जो उन्होंने आज भी संभाल के रखे हैं.