Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ गठबंधन के लिए तैयार केजरीवाल

लखनऊ:  आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साइकिल को आतंकवाद से जोड़े जाने को ‘गरीबों पर चोट’ करार देते हुए उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में बीजेपी विरोधी धड़े का साथ देने का संकेत दिया. केजरीवाल ने लखनऊ और बाराबंकी में आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रविवार को समाजवादी पार्टी को घेरने के लिए अहमदाबाद बम धमाकों समेत ऐसी विभिन्न घटनाओं में साइकिल का इस्तेमाल किए जाने संबंधी तंज को साइकिल चलाने वाले गरीबों पर चोट करार दिया.

केजरीवाल ने कहा कल मैंने सुना प्रधानमंत्री आकर बोले कि देश में जो भी साइकिल चलाते हैं, वे सारे आतंकवादी हैं. यह साइकिल चलाने वाले सारे गरीबों पर चोट है. सारे गरीबों को प्रधानमंत्री आतंकवादी बोल रहे हैं, जितने लोग साइकिल चलाते हैं, जब वोट का बटन दबाओ तो बता देना कि साइकिल चलाने वाले लोग आतंकवादी हैं या बीजेपी वाले. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने रविवार को एक चुनावी रैली में सपा के चुनाव निशान साइकिल की आड़ में उसे घेरते हुए कहा था कि अहमदाबाद बम धमाकों समेत देश में हुई ऐसी कई बड़ी घटनाओं में साइकिल का इस्तेमाल किया गया. मैं हैरान हूं कि आतंकवादियों ने साइकिल को ही क्यों चुना. केजरीवाल ने चुनाव के बाद त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में बीजेपी विरोधी खेमे का साथ देने का स्पष्ट इशारा दिया.