Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘कंगना रनौत’ ने ‘भूल भुलैया’ की टीम को दी बधाई

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘कंगना रनौत’ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ सेलेब्स को लेकर भी कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने नई रिलीज ‘भूल भुलैया’ को लेकर पोस्ट साझा की है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी करके कार्तिक, कियारा के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, भूल भुलैया 2 को हिंदी बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म करने के लिए बधाई.. फिल्म की पूरी टीम- कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी को बधाई। आपको बता दे फिल्म 20 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। अपने दूसरे दिन, फिल्म ने 18.34 करोड़ रुपये की कमाई की है और कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 32.45 करोड़ रुपये की कमाई की है।