Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए केन्द्र सरकार ने उठाया कदम

नई दिल्ली। खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए केन्द्र सरकार ने सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर दो साल के लिए कस्टम डयूटी समाप्त कर दी है। साथ ही सरकार ने कृषि और बुनियादी शुल्क और विकास सेस भी खत्म कर दिया है। जानकारी मिली है कि केन्द्र सरकार ने क्रूड सोयाबीन ऑयल और क्रूड सूरजमुखी के ऑयल के दो वित्तीय वर्ष (2022-23, 2023-24) के लिए प्रति साल 20 लाख मीट्रिक टन के आयात को ड्यूटी फ्री कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से कुछ दिन से रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचे खाने के तेलों के दाम में कमी आने की संभावना है।