Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

बढ़ते बवाल के बाद मेकर्स ने सनी लियोनी के गाने को लेकर माफ़ी मांगी

हाल ही में रिलीज हुआ सनी लियोनी का गाना ‘मधुबन में राधिका नाचेगी’ काफी विवादों में है। इस गाने पर हिन्दू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। वहीं अब इस गाने को लेकर दिन पर दिन बढ़ते बवाल के बाद मेकर्स ने अब इस गाने को लेकर माफ़ी मांगी है और गाने के बोल बदले जाने का आश्वासन दिया है। मेकर्स ने इस सम्बन्ध में एक लिखित स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा है-‘गाने को लेकर हालिया फीडबैक को देखते हुए और लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए 3 दिन के अंदर इस गाने के बोल बदल दिए जाएंगे। तीनों प्लेटफॉर्म पर इस गाने के नए वर्जन को शेयर किया जाएगा और पुराने वाले को हटा दिया जाएगा।’