Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘शमशेरा’ का प्रदर्शन काफी निराशाजनक !

(बॉलीवुड डेस्क)। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म शमशेरा कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। वहीं फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले संजय दत्त ने फिल्म को लेकर एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने इस पोस्ट में संजय दत्त ने लिखा-‘फिल्म बनाना एक जुनून का काम होता है। शमशेरा खूब पसीने और आंसुओं से बनी फिल्म है। यह एक सपना था जिसे हम पर्दे पर लेकर आए। फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं। उसे देर-सवेर दर्शक मिल ही जाते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शमशेरा को नफरत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग बिना देखे ही फिल्म का विरोध कर रहे हैं। यह काफी भयानक है कि लोग मेहनत का सम्मान नहीं करते हैं। चार दशक के अपने लंबे करियर में मैंने जिन बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम किया है, करण उनमें से एक हैं। उनके पास ऐसे किरदार देने की क्षमता है जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रख सकें। करण परिवार की तरह हैं। सफलता या असफलता अलग चीज है, उनके साथ काम करना हमेशा सम्मान की बात होती है। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं। बाकी कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना!’