Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी अपने फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं

बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. वहीं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी, लेकिन ऐसा करने से वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं.
बीते काफी समय से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसा बज़ इंडस्ट्री में बना हुआ है जिसके बाद दोनों ही अपने रिलेशन को लेकर काफी सतर्क बने रहते हैं. वह साथ में कम ही नजर आते हैं और साथ कैमरे पर आने से बचते हैं. लेकिन फिलहाल नए साल पर सामने आई तस्वीर से वह सुर्खियों में गए.