Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘पोन्नियिन सेलवन’

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर पोन्नियन सेल्वन 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में काम कर रही हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रोड्यूसर अलीराज सुबासकरण को जन्म दिन की शुभकामनाएं। गोल्डन एरा 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगा।”
गौरतलब है कि फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ 500 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बन रही है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, दोनों पार्ट को एक साथ ही शूट किया जा रहा है। यह एक हिस्टोरिक फिल्म है, जो कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास ‘पोन्नियिन सेलवन’ पर आधारित है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, प्रकाश राज, तृषा, कार्थी, जयराम रवि, शोभिता और धुलिपाला जैसे कई कलाकार नजर आयेंगे।