Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

चमोली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों में की छापेमारी

गोपेश्वर/देहरादून, न्यूज़ आई । चमोली पुलिस की ओर से चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को चमोली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों में छापेमारी कर आवश्यक जानकारी हासिल की। पुलिस ने आठ मेडिकल स्टोरों के आवश्यक दस्तावेज भी खंगाले।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे की ओर से नशे के विरुद्ध सख्त कदम उठाये जा रहे है। नौजवान पीढ़ी में बढ़ते नशे के चलन से उनके भविष्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर चमोली पुलिस सजग दिख रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चमोली पुलिस की ओर से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के नेतृत्व में गोपेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रुप से आठ मेडिकल स्टोरो की चौकिंग की गयी। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के स्टॉको, लाइसेन्स जांच, दवाईयों से संबंधित रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। सभी को निर्देशित किया गया कि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक बिना डाक्टर की परामर्श के किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री ना करे। छापामारी के दौरान मेडिकल स्टोरों में प्रतिबंधित दवाइयां नहीं पाई गई। अभियान में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के डॉ. पवन पाल, प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला आदि शामिल थे।