Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने महिला व युवा मंगल दलों को दी सौगात

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में सीएम धामी ने महिला व युवा मंगल दलों को सौगात दी। उन्होंने दलों की प्रोत्साहन राशि में 1000 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। अब दलों की प्रोत्साहन राशि पांच हजार रुपये हो गई है। वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिससे प्रत्येक युवा व महिला मंगल दल एक -दूसरे से जुड़ेंगे। गुरुवार को सीएम धामी ने मुख्यसेवक संवाद के अंतर्गत आज महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों के साथ संवाद किया। इस दौरान सभी जिलों से युवा और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद के दौरान दलों के लोगों ने मुख्यसेवक धामी से अपने विचार साझा किए। बता दें कि युवाओं और महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इससे पहले सीएम होमस्टे और स्टार्टअप संवाद भी कर चुके हैं।