Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

मसूरी में राज्य आंदोलन के शहीदों के नाम पर संग्रहालय बनाने के प्रस्ताव को सीएम धामी ने दी मंजूरी

देहरादून, न्यूज़ आई: मसूरी स्थित शहीद स्थल के नजदीक की भूमि पर उत्तराखंड आंदोलन में शहीदों के नाम पर संग्रहालय बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने मसूरी शहीद स्मारक समिति के अनुरोध पर स्वीकृति दी। उन्होंने पिथौरागढ़ जिले में बरड़ बैंड से पांखू कोकिला देवी मंदिर तथा पांखू से धरम घर होते हुए कोटमनिया तक सड़क सुधारीकरण एवं डामरीकरण को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन के निर्माण के लिए 95.84 लाख रुपये की मंजूरी भी दी। गांधी इंटर कॉलेज पनुआनौला में चार कक्षों के निर्माण किये जाने के लिए 99.95 लाख स्वीकृत किए गए।