Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

एक्टर सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून के हल्दूवाला में बॉर्डर-2 के सेट पर अभिनेता सनी देओल और निर्देशक अनुराग सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ परिषद के संयुक्त सीईओ डॉ. नितिन उपाध्याय भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, लोकेशन विविधता और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनी उत्तराखंड की वर्तमान फिल्म नीति देश की सबसे प्रगतिशील नीतियों में से एक मानी जा रही है। इसमें फिल्म निर्माताओं को समय पर शूटिंग की अनुमति, प्रशासनिक सहयोग और स्थानीय संसाधनों की सहज उपलब्धता मिलती है। सीईओ तिवारी ने कहा कि जिस तरह का सकारात्मक और सहज माहौल यहां फिल्म यूनिट को मिल रहा है, वह राज्य को फिल्म निर्माण के लिए एक मजबूत बनाता है। सनी देओल भी इस दौरान काफी सहज और उत्साहित नजर आए।